हल्द्वानी। पाषर्दो ने दिया धरना तब खुली जिम्मेदारों की नींद , दुरुस्त कर चलाया फव्वारा…..

Spread the News

हल्द्वानी। जेल रोड चौराहे पर 72 लाख की लागत से बनाए गए फव्वारे और सौंदर्यीकरण कार्य की लापरवाही और अनदेखी के कारण हो रही दुर्दशा पर नगर निगम के पार्षद रवि जोशी के नेत्रत्व में आज सोमवार को जेल रोड चौराहा में आई लव हलद्वानी के आगे धरना प्रदर्शन किया गया। पार्षदों ने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया कि लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए फव्वारे काफी समय से बंद पड़े हैं।इसकी कई लाइट खराब हो चुकी हैं, और रुके हुए पानी में कई जमने के कारण मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पार्षद शैलेंद्र दानू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस फव्वारे का उद्घाटन हुआ था लेकिन यह दो माह भी ठीक से नहीं चला। अनदेखी के चलते इसके आस पास अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने जल्द इस समस्या के निदान की मांग की है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि जेल रोड चौराहे पर बने फव्वारे की साफ सफाई कर उसे दोबारा से शुरू करवा दिया गया है। आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटाया गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…