उत्तराखंड: STF की बड़ी सफलता, 750 करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार…….

Spread the News

उत्तराखंड। देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) अभिषेक अग्रवाल को उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।

आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाईं जिनमें से 28 उसकी पत्नी के नाम और 13 खुद उसके नाम पर हैं। दिल्ली के अशोक विहार निवासी अभिषेक अग्रवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। लेकिन पैसे की ज्यादा भूख होने से वह फर्जी लोन एप के जरिये ठगी करने लगा। उसके खिलाफ 2022 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शेल कंपनियों को गुरुग्राम का अंकुर ढींगरा व अभिषेक मिलकर चला रहे थे।

इनमें कई कंपनियों के सह निदेशक चीन के नागरिक हैं। ठगी गई ज्यादातर रकम को चीन भेजा गया। पुलिस ने 2023 में अंकुर को गुरुग्राम से पकड़ा था, लेकिन अभिषेक फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…