पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर के भाई को बाइक सवारों ने मारी गोली,मौत…..

Spread the News

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर देहात के मेहता थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चंदनके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 28 वर्षीय जुगराज सिंह उर्फ तोता की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक जुगराज सिंह, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा का भाई था। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आते दिख रहे हैं। वीडियो में हमलावर जुगराज सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।एसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे गैंगवार की संभावना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बंबीहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में दावा किया गया कि जुगराज सिंह की हत्या जग्गू भगवानपुरिया का साथ देने के कारण की गई। पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई, “जो भौंक रहे हैं, वे भी तैयार रहें। हमारा ध्यान सभी पर है।”

हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि समाचार एजेंसी ने नहीं की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में गैंगवार और अपराध की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।

  • Related Posts

    बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsपथरी में युवती को बंधक बनाकर ज्यादती का आरोप, शिकायत के अगले दिन पुलिस ने दबोचा हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश निवासी युवती को कथित तौर…

    जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी संग रची खूनी साजिश, गला दबाकर मौत के घाट उतारा…

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की बेटी शिल्पा थापा और…