हल्द्वानी: स्कूल बैग और वॉटर बोतल पाकर खिले बच्चों के चेहरे……

Spread the News

हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी ने शिक्षा–उदय कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को रानीबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय में 50 बच्चों को स्कूल बैग और वॉटर बोतल वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज शाह ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि इन ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा किसी भी असुविधा के कारण बाधित न हो। सचिव आशीष दुमका ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और विश्वास दिलाया कि हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत आगे भी स्कूल प्रशासन को हर जरूरी सहयोग किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज शाह, सचिव आशीष दुमका, अनिल कर्नाटक, पी एस पपोला, गिरीश बिष्ट, ललित मोहन भट्ट, राकेश सती, गोपाल गुणवंत, प्रिंसिपल साजिया खातून, अध्यापिका मीनाक्षी कपिल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…