कैलाश मानसरोवर यात्रा: पांच वर्ष बाद फिर शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, पहले 45 सदस्यीय दल को CM धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

Spread the News

उत्तराखंड। पांच वर्ष के बाद एक बार फिर विश्व विख्यात कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रारंभ हो गई है। टनकपुर पहुंचे यात्रियों के दल का जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को 45 सदस्यीय दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दल के सदस्यों से मिलकर मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कोविड-19 महामारी के बाद अब पांच वर्ष बाद उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा प्रारंभ की गई है। यह न केवल आस्था और अध्यात्म का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दोबारा शुरू होने से तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…