उत्तराखंड : खुशखबरी- अगले माह कम आएगा विद्युत बिल, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत……

Spread the News

देहरादून। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है।यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है।

नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बिजली खरीदने पर उतनी ही रकम की वसूली की जाती है जबकि इससे कम दरों पर एफपीपीसीए के तहत बिजली खरीदने पर उतनी रकम की छूट दी जाती है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। यानी हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। इससे पहले मई माह में भी यूपीसीएल ने 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट दी थी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…