हल्द्वानी: शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने यूं सिखाया सबक, देखें Video…  

Spread the News

हल्द्वानी।बनभूलपुरा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा वीडियो में हंगामा करते दिख रहे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

 

एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने तुरंत वीडियो में दिख रहे चार युवकों रोहित बिष्ट, क्षितिज सिंह (नवाबी रोड निवासी), अमित (बिटोरिया निवासी) और दिलशाद (बागजाला, गोलापार निवासी) को पहचान कर हिरासत में ले लिया। वीडियो में मौके दिख रहीं दो मोटरसाइकिलें (UK-04 AG 0164 व UK-04 AJ 6237) को भी जब्त कर सीज किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर जुर्माना भी वसूला गया।

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरहां की हरकत कर माहौल खराब करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार बनाए रखें। ऐसे किसी भी कृत्य पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे किसी की भी तरहां सामाजिक शांति भंग हो रही हो।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…