नैनीताल: मूसाताल में डूबने से दो युवकों की मौत……

Spread the News

नैनीताल। जिले में भीमताल के निकट मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। मृतक युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को ताल से निकालकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आठ पर्यटक पहुंचे थे। आज बृहस्पतिवार को ये लोग भीमताल से मूसाताल घूमने आए। इन पर्यटकों में चार युवक और चार युवती थी। दो युवक प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतरे। अचानक दोनों युवक तालाब में डूबने लगे। अन्य साथियों ने शोर मचाया, लेकिन डूबते युवकों को बचाने की हिम्मत कोई नहीं कर सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को तालाब से बाहर निकला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग इन क्षेत्रों में नहाना जारी रख रहे हैं और ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…