लालकुआं: दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार…..

Spread the News

लालकुआं। क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर जेवरात चुराने वाले दो चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर हिस्ट्रीशीटर नाहिद खान और उसके साथी नूरूद्दीन को हल्दुचौड़ क्षेत्र में चोरी का माल बेचने की फिराक में दबोचा गया। नाहिद के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं जिनमें एनडीपीएस, गैंगस्टर और शस्त्र अधिनियम जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस ने दोनों से सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह सफलता एसएसपी नैनीताल के निर्देश और एसपी सिटी तथा सीओ लालकुआं के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम की सतर्कता और निरंतर निगरानी का परिणाम है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…