हल्द्वानी: रोडवेज के पास हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, लीडर समेत लिफाफा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के पास हुई लूट की घटना का आज बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लिफाफा गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को लूट के सामान और वाहन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों राम कृपाल (गैंग लीडर), संतराम और श्रीनाथ उर्फ श्रीराम शामिल हैं। तीनों आरोपी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

आरोपियों के पास से लूटी गई रकम, कपड़ों से भरा बैग, कार और कई लिफाफे बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे भोले-भाले लोगों को गाड़ी में बिठाकर चेकिंग का भय दिखाकर उनसे रुपये लिफाफे में रखने को कहते थे और फिर चालाकी से लिफाफा बदलकर एकांत स्थान पर उन्हें उतारकर फरार हो जाते थे। और अगर शिकार हाथ से निकलता था तो लूट कर फरार हो जाते थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा संपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…