हल्द्वानी: मिलिट्री कैंट के निकट आपस में भिड़े युवकों के दो गुट, मची अफरा-तफरी….. 

Spread the News

हल्द्वानी। तिकोनिया के पास मिलिट्री कैंट के निकट युवकों के दो गुट आपस में भीड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मर पीट कर रहे युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पूर्व में हुए विवाद के बाद आज मंगलवार को आवास विकास के कुछ युवक राजपुरा के युवक को पीटने के इरादे से मिलिट्री कैंट के निकट पहुंचे।देखते ही देखते युवकों की राजपुरा निवासी युवकों के साथ हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर डंडों से हमला किया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला को भी हमलावर युवकों ने घायल कर दिया। हंगाम बढ़ने पर स्थानीय व्यापारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के वाहन को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। मार पीट में राजपुरा निवासी एक युवक घायल हुआ है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि युवकों के बीच हुए विवाद के कारण का पता लगाया जा रहा हे, अब तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…