उत्तराखंड: मौसम का रेड अलर्ट, 30 जून को बंद रहेंगे स्कूल……

Spread the News

देहरादून। राज्य में 30 जून को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार, 30 जून 2025 को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून को बंद रहेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक प्रबंध तत्काल किए जाएं।

प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और सतर्कता बरतें।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…