उत्तराखंड: सिपाही के थप्पड़ मारने के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले ने पकड़ा तूल,चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत लाइन हाजिर, धरने पर बैठे विधायक बंशीधर भगत…..

हल्द्वानी। कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल के खुदकुशी मामले में कोटाबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि चौकी में तैनात अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण करने को लेकर जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है।

 

उत्तराखंड: सिपाही के थप्पड़ मारने के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले ने पकड़ा तूल,चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत लाइन हाजिर, धरने पर बैठे विधायक बंशीधर भगत….. उत्तराखंड: सिपाही के थप्पड़ मारने के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले ने पकड़ा तूल,चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत लाइन हाजिर, धरने पर बैठे विधायक बंशीधर भगत…..

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे। लोगों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए, जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। वहीं कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस के दो अफसरों का बढ़ा मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल

    देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा…

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…