हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्राधिकरण की अच्छी पहल, 2 जुलाई को हाथों हाथ होंगे नक्शे पास….

Spread the News

हल्द्वानी: शहरी क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण नई पहल शुरू कर रहा है अब हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र व रामनगर निकाय और नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में आवासीय नक्शा पास करने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि आगामी 2 जुलाई को हल्द्वानी उप जिलाअधिकारी कार्यालय परिसर में रामनगर और हल्द्वानी शहरी निकाय क्षेत्र के आवासीय नक्शा पास करने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।कैंप में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आवासीय नक्शा में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र मौके पर ही प्राप्त कर कैंप में ही नक्शा पास किया जाएगा। सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे जिससे कि लोगों को तत्काल नक्शा पास करने में सहूलियत हो सके।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…