हल्द्वानी: लालकुआं से झांसी के लिए रेल सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखा किया रवाना…..

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं से झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को बुधवार को सांसद अजय भट्ट, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट और हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अजय भट्ट ने बताया कि जनता की मांग पर लालकुआं-झांसी ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। जनता द्वारा इस रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर इस सेवा का भविष्य में स्थाई रूप से संचालन किया जायेगा। उन्हांने बताया कि प्रथम दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया यह ट्रेन लालकुआं से बरेली- कासगंज- मथुरा- आगरा व ग्वालियर होते हुये झांसी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण करने के साथ ही रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन से भविष्य में लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। साथ ही भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जायेंगी।

उन्होंने बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी (कलकत्ता) व काठगोदाम से प्रयागराज के लिए भी ट्रेन शीघ्र चलाई जायेगी। इससे उत्तराखण्ड का पर्यटन को बढावा मिलेगा। और वही प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा। भट्ट ने झांसी रेल सेवा के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…