देहरादून: अगले दो दिन रहेंगे भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी…..

Spread the News

देहरादून। भारत मौसम विभाग द्वारा दिनाँक 23 जून, 2025 को मौसम पूर्वानुमान से सम्बन्धित प्राप्त सूचना के अनुसार दिनॉक 25 एवं 26 जून 2025 को जनपद के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा-ऑरेज एलर्ट की चेतावनी जारी की गयी है,जिसमें जनपद अन्तर्गत गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवाऐं (40 से 50 कि०/घ०) चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है (०) अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत इस अवधि में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेगें तथा क्षेत्रो में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों / संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे (०) विशेषकर भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत मलुवा तथा गिरे पेड़ो के त्वरित निस्तारण के साथ सर्तकता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रखेंगे (०) लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा संवेदनशील मोटर मार्गो / स्थानों पर उक्त अवधि में जे०सी०बी० मशीन एवं गैग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए (.) समस्त जिला/परगना/विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने कार्य मुख्यालय पर बने रहेगें, अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेगें तथा प्रत्येक घण्टे आपदा क्षति सम्बन्धित सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या 05942-231178/79/81 एवं मो० नं0 8433092458 तथा टॉल फ्री नं 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेगे (1)

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…