उत्तराखंड हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजय योग एवं फिटनेस सेंटर द्वारा हुआ, योग शिविर का सफल आयोजन

Spread the News

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “अजय योग एवं फिटनेस सेंटर, हल्द्वानी” द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन अमर गार्डन, डहरिया में किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पिरेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ० गीतिका बल्यूटिया, विधायक सुमित हृदयेश, एसपी (सीआईडी) श्रीमती कमला बिष्ट, एक्रो योगी अजय जी तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच हेड नवीन निश्चल ने किया।

डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने योग को एक शक्तिशाली साधन बताया जो हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देता है । इसके नियमित अभ्यास से हम अपने शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। योग हमें अधिक सकारात्मक, सहानुभूतिपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, हमें अपने जीवन में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर योगाचार्य अजय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन रहा, जिसे सभी ने सराहा।

फिटनेस सेंटर द्वारा योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों को सम्मानित किया और योग के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में अजय योग एवं फिटनेस सेंटर के प्रशिक्षकों – शालिनी कंवल, दीपक, आनंद, ज्योति एवं गौरव ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में द्रौपदी गोयल, मनोज केसरवानी, रश्मि मर्तोलिया, विजय जयसवाल, भारती सतवाल , मनीष मर्तोलिया, गौरव मर्तोलिया, मनीष मित्तल, गुरमीत सिंह, विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…