उत्तराखंड हल्द्वानी: होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

हल्द्वानी। टीपी नगर स्थित होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार देवलचौड़ स्थित होटल में 29 साल के युवक की लाश मिली। बृहस्पतिवार की सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार होटल स्टाफ से प्राप्त जानकारी से पता चला कि ने मृतक ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था, और बृहस्पतिवार सुबह चेक आउट करना था, लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल राजेश कुमार के बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा था। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…