उत्तराखंड हल्द्वानी:अपडेट- युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी होटल का जीएम गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली की युवती से होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी होटल के महाप्रबंधक (जीएम) रोहित बेलवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है और आरोपी को पहले से जानती थी। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पीड़िता के अनुसार, रोहित बेलवाल मूल रूप से रामनगर के सावल्दे गांव का निवासी है और पूर्व में एक रिजॉर्ट में कार्यरत था, जहां दोनों की जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि रोहित ने युवती को हल्द्वानी बुलाकर इवेंट से जुड़ा कार्य देने की बात कही और उसे उसकी सहेली के साथ नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहराया। मंगलवार रात आरोपी कथित रूप से युवती के कमरे में जबरन घुस आया, शराब का सेवन किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामला महिला सुरक्षा व कार्यस्थल की गरिमा से जुड़ा होने के चलते पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…