उत्तराखंड हल्द्वानी: जंगल से निकल आबादी में पहुंचे सांभर की रेस्क्यू के दौरान मौत! देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। जंगल से भटककर एक सांभर आबादी में घुस आया, जिसे भारी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रामपुर रोड स्थित निजी होटल के प्रांगण से रेस्क्यू कर लिया। लेकिन बाद में सांभर की मौत हो गई।

 

सोमवार अपराह्न लगभग 12 बजे निलियम कॉलोनी के श्रेष्ठ विहार में जंगल से भटककर एक जवान नर सांभर आ गया। सांभर को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच वन्य जीव कॉलोनी की चार दिवारी के निकट झाड़ियों में बैठ गया। जब टीम वन्यजीव को रेस्क्यू करने की योजना बना रही थी, तभी सड़क से गुजरते लोगों से डर कर वन्य जीव कॉलोनी की दीवार फांद कर दूसरी और क्रिकेट अकादमी के मैदान में पहुंच गया। टिम उसे पकड़ने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक वह वहां से भी भाग गया। वन कर्मी उसे आस पास के क्षेत्र में ढूंढते रहे, लेकिन वन्य जीव का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद विभाग को उसके रामपुर रोड स्थित होटल परिसर में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तुरंत टीम होटल पहुंची। वहां वन्य जीव काफी थका और चोटिल प्रतीत हुआ जो वहीं परिसर में खड़े एक वाहन की आड़ में बैठ गया। वन्य जीव चिकित्सक तरुण कुमार ने उसे ट्रेंकुलाइज किया। लगभग 20 मिनट के बाद वन्य जीव बेहोश हो सका। तब जाकर लगभग 2:30 घंटे बाद उसे रेस्क्यू किया जा सका। लेकिन रेस्क्यू के कुछ देर बाद सांभर की मौत हो गई।

वन्यजीव चिकित्सक तरुण कुमार ने बताया कि निलियम कॉलोनी से निकल रामपुर रोड स्थित होटल परिसर में पहुंचने के बीच वन्य जीव घायल और काफी थका हुआ नजर आ रहा था। जिसके कारण रेस्क्यू कर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…