उत्तराखंड हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम, लोगों ने नशेड़ी को पकड़ पुलिस को सौंपा…..

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सूझ बुझ से बड़ी घटना होने से बच गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नई मस्जिद इलाके में पांच वर्षीय मासूम को एक युवक इशारों से बुलाने की कोशिश कर रहा था। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक नशेड़ी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नई मस्जिद निवासी युवक ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार शाम घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वहां पर एक युवक बैठा था और बच्ची को इशारा कर अपने पास बुलाने लगा। स्थानीय लोगों को युवक की हरकत पर शक हाे गया। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख युवक भागने लगा। भीड़ ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। लोगों ने आरोप लगाया कि डायल 112 पर भी फोन किया गया लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद थाना प्रभारी को कॉल कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक नशेड़ी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…