उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, 07 की मौत

Spread the News

उत्तराखंड। केदारनाथ मार्ग पर आज रविवार तड़के 05:30 बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की वजह मौसम का खराब होना बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं। घटनास्थल अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में होने के बावजूद SDRF, NDRF, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।टीमों ने सभी 07 शवों को मौके से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।

मृतकों की सूची

कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर

2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

4. तुष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी- महाराष्ट्र

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र

7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र…