उत्तराखंड: कैंचीधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद

Spread the News

भवाली । कैंची धाम के 61वें स्थापना दिवस पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को प्रातः से ही बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बाबा को भोग लगाए जाने के बाद सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस बीच दो बार हुई बारिश भी भक्तों की श्रद्धा को डिगा नहीं सकी, और बारिश के बावजूद भक्त बाबा के दर्शनों के लिए जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंचते रहे। एसएसपी पीएन मीणा सुबह से मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे रहे। दोपहर 12 बजे तक मंदिर से तीन किलोमीटर तक भक्तों की कतार लगी रही। दो बजे बाद श्रद्धालुओं के आने में कमी के चलते संख्या सीमित होकर रह गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं आईजी रिधिम अग्रवाल, सीओ प्रमोद शाह, कोतवाल उमेश मलिक ने मंदिर में पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सफल संचालन के लिए बधाई दी। रविवार को कैंची धाम तक प्रशासन और पुलिस ने शटल सेवा लगाई थी। श्रद्धालुओं को हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से शटल से ही भेजा गया। इसके चलते इस साल पिछले साल की तुलना में कम श्रद्धालु पहुंचे। पिछले साल दो लाख से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे थे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…