उत्तराखंड हल्द्वानी: स्व. इंदिरा हृदयेश की पुण्य तिथि के अवसर पर विधायक सुमित ने की गौ सेवा, दी सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. डॉ.  इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने राजपुरा स्थित गौशाला पहुँचकर गौसेवा की।

इस अवसर पर विधायक सुमित ने कहा कि माताजी का सम्पूर्ण जीवन करुणा, सेवा, सौहार्द और जनकल्याण को समर्पित था। वह केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय, और हर जीव मात्र के प्रति अपार संवेदना और ममता रखने वाली जननेत्री थीं।

आज उनकी पुण्यतिथि पर गौशाला में जाकर गौसेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए आत्मिक शांति और गौरव का विषय है। माताजी के आदर्श, संस्कार और सेवा-पथ ही हम सबकी प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर गौशाला के कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक के साथ मिलकर गौसेवा में भाग लिया और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…