हल्द्वानी: यूपी निवासी पुष्प की थी भीमताल झील में मिली लाश! पति ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप…

Spread the News

हल्द्वानी- बीते शनिवार 7 जून को भीमताल झील में मिली महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने विभिन्न थानों को मृतक महिला की फोटो भेजी, ताकि पहचान हो सके। जिसके बाद महिला के पति ने हल्द्वानी पहुंचकर शव की पहचान की और एक युवक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को भीमताल झील में एक महिला का शव मिला था। पुलिस को मौके से और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जिसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए हल्द्वानी स्थित मॉर्चरी भेज दिया। इसके अलावा विभिन्न थानों को मृतका की फोटो भेजी, ताकि पहचान हो सके।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश के रहने वाले ऋषि तिवारी हल्द्वानी पहुंचे। मॉर्चरी में उन्होंने शव देखकर उसकी पहचान अपनी पत्नी पुष्पा तिवारी के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उन्हें सौंप दिया। जानकारी देते हुए ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी के ससुराल और मायके में ज्यादा दूरी नहीं है। पत्नी काफी समय से अपने मायके थी।

बताया कि बीती 27 मई को अचानक वह तैयार हुई और घरवालों से यह कह कर निकली कि वह ससुराल जा रही है। इसके बाद सूटकेश लेकर वह निकल गई, लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। रात गुजर गई तो अगले दिन उन्होंने उरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को उन्हें जानकारी मिली कि एक महिला का शव भीमताल झील में मिला है और शिनाख्त के लिए शव हल्द्वानी स्थित मॉर्चरी में रखा गया है।

जिसके बाद मंगलवार को वह कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी पहुंचे और शव की पहचान पत्नी पुष्पा के रूप में की। पति का आरोप है कि पुष्पा एक युवक के साथ निकली थी। वही युवक उसे भीमताल लेकर आया और हत्या कर शव को झील में फेंक दिया। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…