उत्तराखंड हल्द्वानी: रिश्ते हुए तार- तार,चचेरे भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म।

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से रिश्तों को तार- तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बीते तीन रोज पहले घटना के समय 7 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में रहता है। बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता के परिवार के लोग कहीं गए हुए थे, और वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया। और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता को देख उन्हें शक हुआ। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़िता का पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…