उत्तराखंड: जयमाला पर दूल्हे को पड़ा दौरा! बिन दुल्हन वापस लौटी बारात..

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के चौखुटिया स्थित गांव में चल रहे विवाह समारोह में उसे समय हड़कंप मच गया जब जयमाला के दौरान दौरा पढ़ने से दूल्हा मंच पर ही गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार शादी के रीति रिवाज चल रहे थे कि इस बीच दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह दौरा पड़ने से जमीन पर गिर गया तो बारातियों ने किसी तरह दूल्हे को संभाला।

वहीं कुछ देर स्थिति सामान्य होने के बाद दूल्हे को फिर चक्कर आने लगे तो दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

शनिवार को चौखुटिया के एक गांव में हल्द्वानी से बारात पहुंची। विवाह की शुरुआती रस्म पूरी हो गई तो जयमाला के लिए दूल्हा मंच पर चढ़ा। तभी उसके शरीर में कंपन होने लगी और वह जमीन गिर गया। जिस कारण विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।

दूल्हे के मुंह से झाग निकल रहा था और आंशिक रूप से उसकी जीभ भी कट गई। स्थानीय फार्मासिस्ट को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने परीक्षण किया और बीपी बढ़ने की बात कही। ऐसे में जयमाला कार्यक्रम रोक दिया गया। इससे दोनों पक्षों में मायूसी छा गई।

वहीं इस दौरान रविवार सुबह फिर दूल्हे को दो बार मिर्गी जैसे दौरे आ गए। ऐसे हालात में दुल्हन पक्ष ने लड़की विदा करने से साफ मना कर दिया। आपसी सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…