उत्तराखंड: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

Spread the News

ऋषिकेश। श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में आज सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख सुन परिवार और आस-पास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे।

जानकारी के अनुसार महिला ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल के परिवार से है। यह परिवार कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। महिला परिवार के साथ आज हिमाचल की ओर काम के सिलसिले में यात्रा के लिए निकली थी।

जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई।

चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम के अन्य सदस्यों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…