उत्तराखंड हल्द्वानी: मालिकाना हक को लेकर जिलाध्यक्ष से मिले दमुवादूंगा क्षेत्र के लोग

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के 643 एकड आवासीय और कृषि भूमि पर विपक्ष द्वारा क्षेत्रवासियों में प्रशासन द्वारा कृषि भूमि पर कब्जा करने का भ्रम फैलाया जा रहा है।उक्त प्रकरण के सम्बंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट से मिले और क्षेत्रवासियों की समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर दमुवाढूंगा क्षेत्र के मालिकाना हक के विषय में प्रगति रिपोर्ट मांगी।

उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की इस विषय में आवासीय और कृषि भूमि को चिन्हित कर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है! मालिकाना हक प्राप्त होने से लगभग 25000 लोग लाभान्वित होंगे। बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम से भ्रमित नहीं होगी। दमुवादूंगा वासी एकजुट है और अपना हित और अहित अच्छे से जानते हैं। मुलाकात करने वालों में हृदयेश कुमार,महेश जोशी,विजय चन्द्र,अरुण कुमार,पनराम,मुन्ना शुक्ला समेत तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहीं!

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…