उत्तराखंड हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित निजी स्कूलों में गुलदार के पहुंचने से मचा हड़कंप, 11 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। वन विभाग को काठगोदान स्थित एक बड़े स्कूल में गुलदार के होने की सूचना प्राप्त हुई। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे। स्कूल को सर्च करने के दौरान हुए शोर के बीच गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वन विभाग की टीम सतर्क हो पीछे हट गई। स्कूल के आबादी क्षेत्र में होने के कारण खतरे को देखते हुए, विभाग द्वारा स्कूल में ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया।

 

जानकारी के अनुसार काठगोदाम स्थित निजी स्कूलों में तेंदुए के होने की सूचना से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आबादी के इतने नजदीक तेंदुए की दस्तक ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तेंदुआ पास के जंगलों की ओर से स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। गनीमत यह रही कि इन दिनों स्कूल में अवकाश होने के कारण बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

 

इसके बाद आज शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस बीच एक बार तेंदुआ स्कूल के शौचालय में पहुंच गया, लेकिन वहां मौजूद दो चिकित्सक भी तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने में असफल रहे। इस बीच तेंदुआ विभाग के कर्मियों को चकमा देकर शौचालय से भाग निकला, और सीढ़ियों के मोड़ पर जाकर छिप गया। इसके बाद वन्य जीव चिकित्सक हिमांशु पांगती को तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को लगभग 7 बजे तेंदुए को रेस्क्यू किया जा सका। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसडीओ मनिंदर कौर ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ मेल है, जिसका वजन लगभग 25 किलो है। तेंदुआ बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…