हल्द्वानी: निजी अस्पताल में महिला से छेड़छाड़! महिला सुरक्षा पर सवाल

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज से मिलने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अस्पताल से भाग गया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में महिला व उसके स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मगर बृहस्पतिवार का यह मामला शहर में चर्चाओं में रहा।

जानकारी के अनुसार मुखानी के एक निजी अस्पताल में एक महिला का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात महिला की बहन पंजाब से हल्द्वानी आई।

अस्पताल में अपनी बहन से मिलने के बाद वह बाहर आने लगी। इसी बीच रिसेप्शन के पास पहले से खड़े एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामला कांग्रेसियों पहुंचा।

कुछ नेता अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। पहले आशंका थी कि अस्पताल के कर्मचारी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी देखे गए तो आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अस्पताल में देर रात जिस टेंपो में सवार होकर अस्पताल पहुंची थी। उसी के चालक ने छेड़छाड़ की।

इधर, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी का कहना है कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। इस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…