उत्तराखंड: ई-स्कूटी एजेंसी के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। ई-स्कूटी की एजेंसी खुलवाने के नाम पर सितारगंज के होटल स्वामी अवतार सिंह से 32 लाख रुपये ठगने वाली हरियाणा निवासी गीता ढल्ल को पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक चीकाघाट निवासी अवतार सिंह ने बीते वर्ष 14 जून को पुलिस को तहरीर दी। जिससे बताया कि अगस्त 2023 में रुद्रपुर निवासी सुभाष चंद्र दास ने ई-स्कूटी की एजेंसी दिलवाने के लिए उसकी हरियाणा निवासी राजपाल, सतीश बनवाल और डाॅ. संजीव कुमार रनावत से सितारगंज में मुलाकात कराई। तब इन लोगों ने बताया कि हरियाणा निवासी गीता ढल्ल की एक शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक कंपनी है। वह ई- स्कूटी का व्यवसाय करती है।

उन्होंने खुद को कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए अवतार सिंह को कंपनी के रजिस्ट्रेशन, जीएसटी और हेड ऑफिस संबंधित दस्तावेजों को दिखाए और झांसे में लेते हुए 35 दिन के भीतर एजेंसी खुलवाने का वादा किया। इसके बाद उक्त लोगों ने उससे तीन किश्तों में 32 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी एजेंसी नहीं खोली।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी गीता ढल्ल पत्नी संजीत चंद को अर्बन एक्टेट डिफेंस काॅलोनी, जिंद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। गीता ने बताया कि वह स्कूटी की डील कराने का काम करती थी। व्यवसाय में हानि होने के कारण वह अवतार सिंह की स्कूटी एजेंसी नहीं खुला सकी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…