उत्तराखंड: पति-पत्नी बन होटल में ठहरे प्रेमी-प्रेमिका, दोनों में हुआ विवाद तो खुली पोल

Spread the News

नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक होटल युवक युवती पति पत्नी बनकर ठहरे। पूरे दिन घूमने फिरने के बाद रात में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की पहले दोनों सड़क पर झगड़े और फिर पुलिस के पास पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि दोनों पहले से शादी शुदा हैं और यहां पति पत्नी बन होटल में ठहरे हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाने के बाद जमकर फटकार लगाई।

आपको बता दें कि बुधवार को हल्द्वानी निवासी एक युवक व महिला ने मल्लीताल स्थित होटल में कमरा लिया। होटल में दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बताते हुए ठहरे। देर रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक महिला पर हावी हुआ तो महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस से बुला ली। पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। वहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पति-पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमी – प्रेमिका हैं। पुलिस ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई और उनके परिजनों को कोतवाली बुला लिया। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि सुबह महिला ने युवक चंदन कुमार पर कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…