उत्तराखंड: रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का बर्खास्तगी का आदेश जारी…..

Spread the News

बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेनि) को शासन ने बर्खास्त कर दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को उपनल कर्मचारी का अनुबंध बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…