उत्तराखंड: मदरसों में दी जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, नए शैक्षणिक सत्र में भी किया जाएगा शामिल

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने जानकारी दी कि अब राज्य के मदरसों की असेंबली में छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी दी जाएगी । उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के  इस विषय को पढ़ाने की व्यवस्था भी नए शैक्षणिक सत्र में होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड से 450 मदरसे पंजीकृत हैं। राज्य के मदरसों में आपरेशन सिंदूर का पाठ पढ़ाने की तैयारी है। कासमी ने कहा कि जल्द ही बोर्ड का परिणाम भी आने वाला है और नया सेशन शुरू होगा। इसका पाठ तैयार करने का काम पाठ्यक्रम समिति करेगी।

पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें शिक्षाविदों, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। इसके दो से तीन अध्याय तैयार किए जाएंगे। फिर अध्याय को मदरसों में होने वाली असेंबली में बच्चों को बताया जाएगा।

इन अध्याय के माध्यम से बच्चे आपरेशन सिंदूर, शौर्य-पराक्रम के बारे में जान सकेंगे। उत्तराखंड से यूसीसी जैसी शुरुआत हुई है, इसी तरह की ये शुरुआत यहां से होगी। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑपरेशन सिंदूर को पढ़ाने की व्यवस्था करने की वकालत की।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…