उत्तराखंड हल्द्वानी:राजपुरा मे चला पुलिस का सत्यापन अभियान,175 का सत्यापन,12 मकान मालिकों पर रु.120000 का जुर्माना

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी सिटी के दिशा-निर्देशन में, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल व कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 175 बाहरी व्यक्तियों का का सत्यापन किया गया। मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी राजपुरा लाकर उनका सत्यापन किया गया व सत्यापन फॉर्म भरवाए गए।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…