उत्तराखंड हल्द्वानी: युवक चाबुक से पीटता था मां को, महिला के किया विरोध तो तानी पिस्टल, पिटबुल कुत्ता छोड़ा…जानें मामला

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी चौराहा स्थिति उदयलालपुर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक युवक पर उसी मोहल्ले की महिला ने परेशान करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अपनी मां को चाबुक से पीटता था, और जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसी का दुश्मन बन गया है। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसे अपने पिटबुल कुत्ते से भी कटवाने का प्रयास किया। पुलिस को दी तहरीर में अलका शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ रहती है। दो वर्ष से उनकी पहचान पड़ोस के मनप्रीत से थी। तहरीर में एक साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मनप्रीत अपनी मां को घोड़े के चाबुक से मारता था। यह बात उसकी मां ने मुझे बताई। मेरे विरोध करने पर मनप्रीत ने मुझे भी धमकी दी और धक्का दे दिया। तब से ही वह मुझे परेशान करने लगा। लगातार मेरा पीछा करने के साथ वह मुझे गालियां देता है। कभी अपने पिटबुल कुत्ते को मुझ पर छोड़ देता है तो कभी मेरे ऊपर फुटबाल मारता है। कुछ दिन पहले मुझ पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अपनी कार्आरवाई कर रही है।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…