उत्तराखंड: बेखौफ लकड़ी तस्करों ने की तावड़तोड़ फायरिंग, अन्य वनकर्मियों और पुलिस के आने पर भागे

Spread the News

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम को उत्तरी कोसी बीट में लकड़ी तस्करों के खैर के पेड़ काटने की सूचना मिली थी। इस पर एसडीओ मनीष जोशी कुछ वन कर्मियों की टीम लेकर पेड़ कटान वाले स्थान पर पहुंचे। एसडीओ के मुताबिक 15 से अधिक तस्कर आठ बाइक से उत्तरी कोसी बीट में पहुंचे थे। तस्कर खैर के पेड़ काट रहे थे। टीम के पहुंचते ही तस्करों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 से अधिक हवाई राउंड फायरिंग की गई। जवाब में वन कर्मियों की ओर से भी 15 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद विभाग की गोलियां खत्म हो गई।

तस्करों को अपने ऊपर हावी होता देख वन विभाग की टीम ने मदद के लिए वन चौकी और पीरूमदारा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की एक अन्य टीम, पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इनके आते ही तस्कर अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है। मंगलवार को खैर के पेड़ों की कॉम्बिंग की जाएगी।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…