उत्तराखंड हल्द्वानी: हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महापौर ने किया छात्रों को सम्मानित

Spread the News

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित समारोह में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले 12 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्रों में 10 छात्र हाईस्कूल और दो छात्र इंटरमीडिएट के रहे। सम्मानित हुए छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ ₹11000 की नकद धनराशि प्रदान की गई। वहीं हाईस्कूल के स्टेट टॉपर जतिन जोशी को प्रमाण पत्र के साथ ₹21000 की धनराशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य खीम सिंह बिष्ट और अन्य स्टाफ ने छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…