उत्तराखंड हल्द्वानी: घर का ताला तोड़ रहे तीन चोर दबोचे,एक फरार..

Spread the News

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित शखावत गंज में चोरी कर रहे तीन युवकों को लोगों ने चोरी करते हुए मौके पर दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 मई की रात पत्नी बलवीर कौर को फोन पर रिश्तेदार कवलजीत सिंह ने बताया कि शखावत गंज स्थित उनके मकान में कुछ चोर ताला तोड़ कर चोरी कर रहे हैं। उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर  तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

जबकि उनका का एक साथी साहिल तांबे और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनका चौथा साथी भी है जो कट्टे में पीतल का सामान भरकर भाग गया है। उधर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने रंजीत सिंह की तहरीर पर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर निवासी लकी, कन्हैया, अमित और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार साहिल की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…