उत्तराखंड हल्द्वानी: बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ गोष्ठी का आयोजन, समाज के लिए कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Spread the News

हल्द्वानी। अंबेडकर युवा संगठन द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित कुमाऊँ शिल्पकार सेवा संस्थान में एक विचार गोष्ठी का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश चंद्र आर्य, मुकेश कुमार बोद्ध, चेत राम सागर, पूर्व पार्षद राधा आर्या और पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू ने बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के सयोजक और संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू ने कहा कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगो को एक मंच पर एक साथ लाना है। मुख्य वक्ता दिनेश आर्य,समाज सेवी इंदर पाल आर्य और समाज सेवी जगमीत सिंह मिती ने बुद्ध के  जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार बौद्ध और संचालन हरीश सिनौली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए कार्य करने वाले सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सूरज प्रकाश, पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा, पार्षद रोहित प्रकाश, पार्षद चंद्र प्रकाश, पूर्व पार्षद महेश चंद्र, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पाल, राजेश राज, राजेश साहू, भूपेंद्र कुमार, वीरेंद्र टम्टा, सुनीता आर्या आदि लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…