उत्तराखंड हल्द्वानी: हाई टेंशन की चपेट में आया युवक, शादी वाले घर में बिजली की झालर लगाने के दौरान हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

Spread the News

हल्द्वानी। डहरिया वार्ड 55 स्थित शिवालय कॉलोनी के एक घर में, बिजली की झालर निकाल रहा युवक घर के पास से गुजर रही 132 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में 20 वर्षीय विजय 70 फीसदी से अधिक झुलस गया। बताया गया कि जहां युवक को करंट लगा उस घर में तीन दिन पहले एक विवाह समारोह हुआ था। जिसमें सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को निकालने के दौरान ही युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गृह स्वामी, मोहल्ले वासी और टेंट स्वामी ने इस घटना छुपाए रखा, जबकि झुलसने वाला युवक टेंट स्वामी की और से शादी विवाह में बिजली का कार्य करता है। लाइन बंद होने पर बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर युवक के हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने की जानकारी प्राप्त हुई। घायल युवक को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक की बिगड़ती हालत को देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…