उत्तराखंड हल्द्वानी: ठंडी सड़क स्थित शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Spread the News

हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क स्थित लेडीज रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शोरूम स्वामी कामनी के अनुसार सुबह लगभग 6:18 पर उनको फोन पर शोरूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामी द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृश्य आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं देख आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…