उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर अपडेट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात, अफवाहों पर ध्यान ना दें

देहरादून- चार धाम यात्रा को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओ की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सीएम धामी ने अपील कि है कि आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…