उत्तराखंड नैनीताल: कर्ज में डूबे पिता ने लगाई फांसी, बेटी के विवाह के लिए लिया था कर्ज, पेपर मिल में मजदूरी करता था मृतक

Spread the News

नैनीताल। जिले के बिंदुखत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी जीवन दास (42) ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्थानीय पेपर मिल में मजदूरी करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ानाला पश्चिमी राजीवनगर निवासी मृतक जीवन दास ने एक वर्ष पहले बेटी का विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के दौरान उस पर कर्ज हो गया था। पेपर मिल में मजदूरी के एवज में उसे  कुल 12 हजार वेतन मिलता था। कर्ज वापसी में हो रही दिक्कत के चलते वह काफी परेशान रहने लगा था। कर्जदार उधार वापस मांगने के लिए तकादा करने घर पर ही आने लगे थे। इससे वह काफी तनाव में था। इसीलिए कर्ज न चुका पाने से आहत होकर जीवन दास ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी पांच बेटियां हैं। केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है। अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण और पुत्रियों का विवाह कैसे करेगी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…