उत्तराखंड नैनीताल: 100 वर्ग गज से नीचे के भूखंडों की रजिस्ट्री जांच को अभियान जारी, 25 को नोटिस

Spread the News

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भूखण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल, भवाली क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन अभियान चलाया गया। बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने जिले में सत्यापन का कार्य जारी रखा। सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल और भवाली क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान के तहत भवाली रेहड़ में 40 भवनों का सत्यापन किया गया, इनमें किसी भी भवन का नक्शा पास नहीं कराया गया था। सभी अवैध पाए गए, साथ ही जिन व्यक्तियों के नाम भवन थे उनमें से अधिकांश द्वारा घर किसी और को दिया गया पाया गया।

साथ ही प्राधिकरण की टीम ने नैनीताल में पूर्व में सत्यापन के दौरान चिन्हित किए गए 25 भवन स्वामियों को नोटिस दिया। सचिव जिला विकास प्राधिकरण ने अवगत कराया कि नोटिस के उपरांत सम्बंधित द्वारा नियमानुसार नक्शा पास आदि की कार्यवाही की जाएगी इस सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा एम मौका दिया जा रहा है उसके उपरांत धवस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…