उत्तराखंड हल्द्वानी: बच्ची के शोर मचाने पर छोड़ कर भगा था आरोपी, गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी में 29 अप्रैल को मां के साथ सो रही मासूम को उठा ले जाने वाले नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तक पहुंचनने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी, लगभग 100 सीसीटीवी खंगालने और लोगों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रात को मां के साथ सो रही सात वर्ष की मासूम का अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग को दुष्कर्म की नियत से अपहरण करके लाया था, लेकिन बच्ची के चीखने-चिल्लाने के कारण आरोपी रात में उसे खेत में ही छोड़कर भाग गया।

29 अप्रैल को टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाला मजदूर परिवार में सात साल की बेटी अपनी मां के साथ सोई थी। देर रात एक युवक झोपड़ी में घुसा और बच्ची को उठा ले गया। आधे घंटे बाद बदहवास बच्ची निर्वस्त्र घर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। साथ ही कई लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिया। उसकी तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम आरोपी के घर जा पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 27 साल का गणेश उर्फ कल्लू देवलचौड़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से बच्ची पर नजर रख रहा था। पीड़िता का घर उसके आने जाने के रास्ता में था। पुलिस के मुताबिक कच्ची झोपड़ी होने के कारण दरवाजा खोल आरोपी अंदर घुसा और बच्ची को नींद में ही उठा ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला। बताया कि मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…