उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर: विजिलेंस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Spread the News

सितारगंज। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सितारगंज क्षेत्र में विजिलेंस ने मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कमलेश, महिला सशक्तिकरण विभाग की “नंदा गौरा योजना” के तहत दी गई स्कॉलरशिप के प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करने के एवज में लाभार्थी महिला से दो हजार रुपए की रिश्वत ले रही थी।    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने पर 40 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली है, लेकिन उसमें से स्कूल की प्रिंसिपल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कमलेश क्रमशः 10-10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत पर हुई कार्रवाई में आंगनवाड़ी कार्यकत्री को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में पता चला कि छात्रा के खाते में योजना की धनराशि 28 मार्च 2025 को ट्रांसफर हो चुकी थी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…