उत्तराखंड हल्द्वानी: अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते एसडीएम राहुल शाह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ काठगोदाम कॉलटेक्स तिराहे में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं जंक्शन सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के राइट ऑफ वे में अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस पर कार्रवाई की गई, जिसमें अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया है। जबकि बचे हुए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। एसडीएम ने PWD विभाग को तुरंत सड़क समतलीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इस अभियान में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, अनिल कनौजिया सहायक अभियंता PWD सहित विभागीय टीम उपस्थित रही। प्रशासन द्वारा नागरिकों से सड़क सुधार कार्यों में सहयोग करने और किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने की अपील की है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…