उत्तराखंड हल्द्वानी: एसडीएम ने किया कलसिया नाले का निरीक्षण,नाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Spread the News

हल्द्वानी। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कलसिया नाले का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नाले में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे चैनलाइजेशन के कार्य का जायज लिया, जिसमें अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूराबीहो चुका है। एसडीएम ने तहसीलदार को नाला क्षेत्र में अतिक्रमणों चिन्हित कर उसे तुरंत प्रभाव से हटाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने सिंचाई विभाग को शेष कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा किए जाने को निर्देशित किया, ताकि मानसून के दौरान नाले में जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की संभावना को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। कार्य प्रगति के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…